Follow us on

वाराणसी।देवरिया जनपद की रहने वाली अनीता देवी

Share this post:

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट                                    वाराणसी।देवरिया जनपद की रहने वाली अनीता देव पत्नी अजय गौड़ ने दिनांक 11 मार्च 2026 को शाम करीब 7:00 बजे थाना चितईपुर में सूचना दी कि वह मनोरथ पुरी कॉलोनी, लेन नंबर-22, थाना चितईपुर, वाराणसी में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 12:00 बजे उनका 09 वर्षीय पुत्र बलवंत कुमार खेलते-खेलते कहीं चला गया और काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।

 

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी चितईपुर विवेक शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस की तत्परता के चलते मात्र दो घंटे के भीतर ही बच्चे बलवंत कुमार (उम्र 09 वर्ष) को गौतम नगर मोड़ के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया। बच्चे के मिलने से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने चितईपुर पुलिस एवं चौकी प्रभारी विवेक शुक्ला को धन्यवाद दिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x