दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (बाबतपुर के रनवे को वर्तमान 2,750 मीटर से बढ़ाकर 4,075 मीटर किया जा रहा है। इस विस्तार के साथ ही रनवे के नीचे से राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-56) गुजरेगा, जो देश में इस तरह का पहला मॉडल होगा। इस परियोजना में 350 एकड़ भूमि का विस्तार, नया टर्मिनल, और 450 मीटर लंबी 6-लेन टनल शामिल है।