कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट वाराणसी विद्युत संविदा मजदूर संगठन, गोरखपुर के पदाधिकारियों एवं साथियों द्वारा आज दिनांक 25.03.2026 को प्रांतीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्वमें गोरखपुर के सांसद माननीय रवि किशन शुक्ला जी से शिष्टाचार भेंट कर सरकार द्वारा नवगठित संविदा निगम में विद्युत संविदा कर्मचारियों को सम्मिलित किए जाने संबंधी मांग-पत्र प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी आशुतोष राय द्वारा अवगत कराया गया कि संविदा निगम में विद्युत संविदा कर्मचारियों को शामिल किए जाने से 15 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को इस महंगाई के दौर में महत्वपूर्ण आर्थिक राहत मिलेगी। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि माननीय सांसद जी इस मांग को सरकार तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारी केदार गौतम, अशोक कुमार गौड़िया सहित अन्य साथी उपस्थित