Follow us on

विधिक सचिव ने पिण्डरा में विधिक सहायता शिविर का किया आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — तहसील पिण्डरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव प्रवीण कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ-साथ न्यायालय पिंडरा के पीठासीन अधिकारी सत्यम सिंघल एवं तहसीलदार पिंडरा कुलवंत सिंह तथा अन्य पीएलवी उपस्थित रहे। इस जागरूकता शिविर में नागरिकों को नि:शुल्क विधिक सहायता, महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा, बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिक अधिकार, साइबर अपराध, नालसा योजनाएं एवं सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने हेतु परामर्श दिया गया। इस अवसर पर 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक में अपने वादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की अंतिम व्यक्ति तक कानूनी सहायता हेतु न्याय की सरल पहुंच सुनिश्चित कराना रहा। बुधवार को आयोजित इस जागरूकता शिविर में क्षेत्रीय लोगों द्वारा इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगिता बताया। कार्यक्रम के अन्त में तहसील कुलवन्त सिंह व पीठासीन अधिकारी सत्यम सिंघल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x