Follow us on

विश्वास जायसवाल के नेतृत्व में अगस्त में होगा वैश्य एकता मंच (उ.प्र.) का गठन

Share this post:

शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट                          वाराणसी। वैश्य समाज को संगठित कर आपसी सहयोग एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से वैश्य एकता मंच (उत्तर प्रदेश) का गठन एवं शुभारंभ आगामी अगस्त माह में किए जाने की तैयारी है। इसकी जानकारी संस्था के संस्थापक विश्वास जायसवाल ने दी उन्होंने बताया कि वैश्य एकता मंच का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज को एक सूत्र में पिरोना, समाज के लोगों के बीच आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना तथा सामाजिक कार्यों को संगठित रूप से आगे बढ़ाना है विश्वास जायसवाल ने बताया कि संस्था के सदस्य लंबे समय से व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक-दूसरे के सहयोग एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। अब इस अभियान को व्यापक स्वरूप देते हुए प्रदेश स्तर पर संगठन का विधिवत गठन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगस्त माह में संगठन के गठन के बाद विभिन्न पदों पर सम्मानित पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी तथा अधिक से अधिक समाज के लोगों को सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x