शिक्षा, सम्मान और अधिकार के संकल्प के साथ मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

अमलेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी 

*बच्छाव, काशी विद्यापीठ (वाराणसी) | 24 जनवरी 2026*आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को सृजन सेवा ट्रस्ट, लठियां–बच्छाव के क्षेत्रीय कार्यालय बच्छाव में शिक्षा, सम्मान और अधिकार के संकल्प के साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में शिक्षा, आत्मसम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए वक्ताओं ने बताया कि 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्मदिवस है। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया और यह सिद्ध किया कि यदि महिलाओं और किशोरियों को अवसर मिले, तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे सकती हैं।

वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएँ और किशोरियाँ शिक्षा, सुरक्षा, बैंकिंग, व्यापार सहित हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। यदि किशोरियों को समय रहते शिक्षा, सम्मान और अधिकार मिलें, तो वे न केवल अपनी पहचान स्थापित कर सकती हैं बल्कि समाज को भी सकारात्मक दिशा दे सकती हैं।गौरतलब है कि 17 जनवरी 2026 से 23 जनवरी 2026 तक काशी विद्यापीठ ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताहव्यापी अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में आज समापन के रूप में क्षेत्रीय कार्यालय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में बेटाबर, टिकरी, कुरुहुवा और बच्छाव ग्राम पंचायतों से शिवानी, अंजली, रेशमा, सुषमा, सुमन सहित दर्जनों किशोरियों की सक्रिय भागीदारी रही।प्रशिक्षक के रूप में सृजन सेवा ट्रस्ट से बिंदु कुमारी, नेहा एवं राजेश सिंह की उपस्थिति रही, जिन्होंने किशोरियों को शिक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी किशोरियों ने शिक्षा को प्राथमिकता देने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और सम्मानजनक समाज निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x