Follow us on

शिवपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी – शिवपुर पुलिस द्वारा रक्षाबंधन के पर्व के दृष्टिगत हरिहरपुर के पास शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध पल्सर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो व्यक्ति बैरियर तोड़कर भागने लगा। कुछ दूरी पर जाने पर मोटरसाइकिल फिसलने के कारण गिर गया तथा पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान शशिभूषण पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी तार बांग्ला बिजली कॉलोनी थाना डेहरी जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में किया गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस,एक पीले धातु की चेन, और घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत वर्मा द्वारा की गयी पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपने साथी के साथ दिनांक 24 अगस्त 2026 को थाना शिवपुर क्षेत्रांतर्गत खुशहाल नगर में महिला से चैन लूटने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। उक्त घटना के संबंध में थाना शिवपुर पर धारा 309(4) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x