सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। नगर कस्बा बाजार स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान सफाई कर्मियों द्वारा जबरन अवैध वसूली एक गंभीर मानवीय मुद्दा है। जिसको लेकर पालिका सदस्य सचिन कुमार वर्मा सहित आदि सदस्यों ने विगत दिनों जिलाधिकारी गाजीपुर से मिलकर अंतिम संस्कार के लिए एक निर्धारित मूल्य करने की सुझाव को रखा। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि डोम श्मशान कर्मचारी निर्धारित शुल्क से कहीं अधिक पैसे मांगते हैं। जिससे शोक संतप्त परिवारों को काफी परेशानी होती है। पालिका सदस्य सचिन कुमार वर्मा ने जबरन वसूली के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई की मांग किया। बताया जा रहा है। कि अंतिम संस्कार करने वाले डोम सफाई कर्मी पालिका द्वारा संचालित श्मशान घाटों पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली के खिलाफ जिलाधिकारी द्वारा आयोजित मीटिंग में लिखित शिकायत दर्ज कराएं। वर्मा ने बताया कि श्मशान के कर्मचारी अंतिम संस्कार में जाने वाले व्यक्ति से जबरन पैसे मांगने की शिकायत बराबर मिलता हैं। जबरन वसूली बहुत गंभीर मामला है। श्मशान कर्मचारी (डोम) निर्धारित शुल्क (जैसे लकड़ी की कीमत या प्रमाण पत्र शुल्क) से अधिक की मांग करने पर उतारू रहते हैं। यही नहीं शव को जल्दी जलाने का झांसा देकर भारी रकम मांगने को लेकर उलझ जाते हैं। बताया जाता है। कि श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कराने में मजबूर लोगों को वसूली और वेस्टिंग का सामना करना पड़ रहा है। शव को घाट तक पहुंचने की वेस्टिंग और अंतिम संस्कार में अवैध वसूली से व्यक्ति परेशान होने लगे है।
पालिका सदस्य सचिन कुमार वर्मा,अंजनी कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार यादव सहित आदि सदस्यों का कहना रहा। कि नगर कस्बा बाजार स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने के लिए आए व्यक्ति से डोम सफाई कर्मी जबरन वसूली करने पर उतारू हो चुके है। इसे रोकने के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही करते निर्धारित मूल्य तय होनी चाहिए। श्मशान घाट में शवों के बढ़ती संख्या को देखते हुए लकड़ी और कर्मकांड के दाम भी बढ़ा दिए हैं। सरकारी रेट तय किया जाए