Follow us on

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को तिलभांडेश्वर महादेव का दिव्य हरियाली जलविहार श्रृंगार

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी। श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर काशी के प्राचीन एवं प्रसिद्ध तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का भव्य एवं दिव्य हरियाली श्रृंगार किया गया। हरियाली से सजे बाबा तिलभांडेश्वर के मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और भगवान शिव से सुख, समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा।

श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर हुए इस विशेष श्रृंगार में प्राकृतिक हरियाली और पुष्पों से बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव की आराधना और दर्शन से भक्तों को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x