Follow us on

*श्रावण माह को लेकर पुलिस अलर्ट, श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थान पर स्नान की अपील.

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी। श्रावण माह के दृष्टिगत रोहनिया क्षेत्र स्थित भास्करा पोखरा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही स्नान करें और किसी भी स्थिति में गहरे पानी में जाने से बचें।एसीपी ने श्रद्धालुओं से विशेष रूप से कहा कि बच्चों को अकेले पानी के पासजाने दें तथा स्नान के दौरान बच्चों पर लगातार नजर रखें। उन्होंने लोगों से अपील की कि सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार का जोखिमउठाएं।पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सावधानी और सतर्कता से ही श्रावण माह के दौरान धार्मिक आयोजन को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x