सलीम मंसूरी की रिपोर्टजमानियां।सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां, गाजीपुर के पूर्व छात्र सत्र 2017-18 अनीश मौर्या का देश की बहुप्रतिष्ठित संस्था भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुम्बई में साइंटिफिक आफिसर ग्रुप ए ( राजपत्रित अधिकारी ) के पद पर चयनित होने से विद्यालय में हर्ष का वातावरण है। अनीश मौर्या का न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार)में एक्जीक्यूटिव के पद पर भी चयन हुआ है। अनीश मौर्या की उत्कृष्ट सफलता पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर, अनीश मौर्या को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह, निर्देशिका श्रीमती पूजा सिंह, प्रधानाचार्य ए.के.बघेल और सभी शिक्षकों ने अनीश मौर्या की उत्कृष्ट और प्रेरणादायक सफलता पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।