Follow us on

समय के पाबंद नहीं डॉक्टर, मरीज परेशान

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत चिकित्सक समय से भी पहुंचता है। मरीजों को घंटे तक चिकित्सक के आने का इंतजार करना पड़ता है। कई चिकित्सक साढ़े आठ बजे के बाद ही केंद्र पर पहुंचते हैं। मरीजों को इलाज के लिए चिकित्सकों का घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस बीच चिकित्सकों को इंतजार में कई मरीजों की हालत बिगड़ जाती है। और इलाज चिकित्सकों के आने के बाद ही शुरू हो पाता है। बताया जाता है। कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने का समय सुबह आठ बजे है। लेकिन कार्यरत चिकित्सक सुबह 8 बजे के बाद लगभग 10 बजे तक मिलते। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने बताया कि कोई चिकित्सक ट्रेन के माध्यम से आते है। जब की रुकने के लिए सरकारी आवास होने के बाद भी नहीं रुकते। जिसके कारण मरीजों के सामने इलाज के दौरान काफी दिक्कत हो रही है। क्योंकि सुबह 8 बजे के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं पहुंचते। निर्धारित समय का उल्लंघन सरेआम चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। शनिवार को डॉ मनीषा सिंह आयुर्वेदिक सुबह 8 बजे के बाद लगभग 10 बजे के आसपास केंद्र पर पहुंची। जब की दो घंटा पहले से दो महिला मरीज इंतजार में बैठी रही। उनका कहना था कि गर्मी के मौसम में केंद्र खुलने का निर्धारित समय 8 बजे का है। लेकिन डॉक्टर अपने मनमानी के तहत केंद्र पहुंचते रहते है। लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्यवाही की मांग की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x