शिवपूजन गोंड की रिपोर्ट वाराणसी समाधान दिवस में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, एसडीएम के आदेश को थाना राजातालाब कर रहा अनदेख
एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने दिया जांच के आदेश राजातालाब क्षेत्र में एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित के अनुसार मामले में एसडीएम के निर्देश के बावजूद थाना राजातालाब के थाना प्रभारी द्वारा आदेश को अनदेखा किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि चोरी की बाइक के मामले में उसने सभी साक्ष्य और जानकारी प्रशासन को दी है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे पीड़ित और उसके परिवार में नाराजगी देखी जा रही है।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।