Follow us on

सहारनपुर में थाने में एफआईआर लिखाने गए रिटायर्ड डिप्टी एसपी को थाना प्रभारी ने पीटा, बोला- मेरे दफ्तर.

Share this post:

साभार 🙏

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाने वाली एक शर्मनाक घटना सहारनपुर के थाना फतेहपुर से सामने आई है। यहाँ मोबाइल टावर से बैटरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँचे 72 वर्षीय रिटायर्ड डिप्टी एसपी (सीओ) के साथ थाना प्रभारी ने कथित तौर पर अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की।

मामले के तूल पकड़ने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

*20 दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई थी एफआईआर*

रिटायर्ड डिप्टी एसपी सुरेशवीर सिंह वर्तमान में एक सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत हैं। मार्च 2026 में थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बढ़ेड़ी घोघू में लगे मोबाइल टावर से 24 बैटरियां चोरी हो गई थीं। इस संबंध में सिक्योरिटी सुपरवाइजर रिफाकत हुसैन ने 23 मार्च को ही थाना फतेहपुर में लिखित तहरीर दी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और मामले को टालती रही।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x