काशी दीप विजन वाराणसी lस्थित सारनाथ (डॉ. अम्बेडकर शिक्षा समिति) में दिनांक 4,5 और 6 सितम्बर 2026 को “सर्वोदय संकल्प शिविर” का आयोजन “अहिंसा के रास्ते” डॉ. उमेश चन्द्र ज के नेतृत्व में श्री संजीव गौड़, अरूण कुमार वर्मा, बृजेश कुमार गोंड, और विकास कुमार वर्मा जी के द्वारा किया गया। शिविर में सहजीवन और सहभाग के साथ ही प्रबोधन सत्र भी आयोजित हुए। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के साथ ही ग्रूप डिस्कशन और आइस ब्रेकिंग एक्टीविटी भी हुई। कांग्रेस की सर्वोदय विचारधारा के साथ भारत निर्माण का संघर्ष, पुर्वाग्रह और भेदभाव, भारत का संविधान आदि पर प्रशिक्षण हुआ।
शिविर एक्टीविटी के तहत प्रभात फेरी, श्रमदान, कैंडल लाइटिंग we the people, पर्यावरण जागरूकता के तहत सर्वोदय पौधारोपण के तहत प्रांगण में “आम्रपाली” का पौधा रोपण किया गया। सर्वोदय संकल्प शिविर, वाराणसी में मुख्य रूप से पुर्व उप पुलिस अधीक्षक दयाराम सिंह गौड़, राम दुलार गोंड, वी के गौड़, हरि नारायण गोंड,कुंदन खरवार, विनोद सिंह, विशाल गोंड, आलोक कुमार, आजाद सिंह चौहान, सैयद तनवीर हसन, अरहन बक्स, मनीष कुमार, प्रवीण कुमार धुर्वे, बालेश्वर गोंड, रौनक कुमार, प्रवीण खरवार, शीव कुमार गोंड,संतोष कुमार,जागृति राही आदि लोगों की उपस्थिति रही।
सर्वोदय संकल्प शिविर के प्रशिक्षक संगम साथीसर्वेश कुमार सिंह, हरपाल ठाकुर और प्रज्ञा फिलिप जी रहे हैं।