Follow us on

सिगरा पुलिस ने गुमशुदा बालिका को खोजकर किया परिजनों को सकुशल सुपुर्द 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी — सिगरा पुलिस ने 09 मई 2026 को गुमशुदा हुई बालिका को खोजकर ‌सोमवार को परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर एक सराहनीय कार्य करने में सफलता हासिल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिगरा पर 11 मई 2026 को आवेदिका द्वारा तहरीर दिया गया था कि उसकी बेटी 09 मई 2026 को अपने परिजनों से नाराज होकर घर से कहीं चली गई थी परिजनों द्वारा आसपास काफी खोजबीन किया गया किंतु बालिका नहीं मिली। जिसके सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक सिगरा शिवकांत मिश्र द्वारा उ0नि0 अभय सिंह व म0उ0नि0 काजोल सिंह की टीम गठित की गयी।काफी जद्दोजहद के बाद सीसी फुटेज व अन्य संसाधनों की मदद से गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर सोमवार को परिजनों को सुपुर्द किया गया।बालिका पाकर परिजन काफी गदगद हुए। उन्होंने सिगरा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। बालिका को बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 अभय सिंह परिहार म0उ0नि0 काजोल सिंह, म0कां0 रीमा आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x