Follow us on

स्वर्ण व्यवसायी का सोना गबन कर भागने वाले अभियुक्त को चेतगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी –– 14 जुलाई 2026 को वादी द्वारा बनारस स्वर्ण कला केंद्र में काम करने वाले कर्मचारी शरद कुमार पुत्र अनिल कसेरा निवासी काशीपुरा थाना चौक वाराणसी को आभूषण निर्मित करने के लिए 35 ग्राम शुद्ध सोना व आभूषण रिपेयरिंग के लिए 368.500 ग्राम सोने का गबन किए जाने के संबंध में चेतगंज में तहरीर दिया गया था।जिसकी विवेचना हेतु उ0नि0 वैभव शुक्ला की टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शरद कुमार पुत्र अनिल कसेरा निवासी काशीपुरा थाना चौक को हनुमान मंदिर लकड़ी मंडी के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ी चूड़ी, एक कंगन, एक रुद्राक्ष कच्चा सोना, एक पीस जड़ाऊ कान का झाला, एक जड़ाऊ हार कुल वजन 131.560 ग्राम पीले धातु का आभूषण बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शरद कुमार पुत्र अनिल कसेरा को शुक्रवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त शरद कुमार ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मैं बनारस स्वर्ण कला केंद्र में काफी समय से कार्य करता आ रहा था। मेरा काम नए आभूषण तैयार करना व पुराने आभूषणों की मरम्मत करना था। कंपनी मुझे नए आभूषण बनाने व पुराने आभूषणों की मरम्मत करने हेतु सोना देती थी। मेरे द्वारा काफी समय से थोड़ा-थोड़ा सोना गबन किया जा रहा था। कंपनी के मालिक द्वारा बार-बार हिसाब मुझसे मांगा जा रहा था। मैं पकड़े जाने की डर से राजस्थान भाग गया था। अपनी मां से मिलने के लिए बनारस छिप-छिपा कर वापस आया था। किंतु अचानक शुक्रवार को आप लोगों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गये अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 316(4) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत विधिक करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 वैभव शुक्ला, उ0नि0 विकल‌ शाण्डिल्य, का0 संजय प्रताप,का0 प्रशान्त तिवारी आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x