Follow us on

2– रामनगर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार नाबालिग किशोरी को किया सकुशल बरामद 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट.               वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध घटित हो रहे अपराधों की रोकथाम करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त रवि मौर्य पुत्र रमेश मोर्य निवासी रामपुर रामनगर वाराणसी को बुधवार को मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया और अपहृता नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र द्वारा बताया गया की 18 अगस्त को शिकायत कर्ता मोहम्मद शाहिद पुत्र तौहीद निवासी मच्छरहट्टा थाना रामनगर की तहरीर के आधार पर अभियुक्त रवि मौर्य पुत्र रमेश मौर्य को सर्विलांस सेल द्वारा प्राप्त लोकेशन और मुखबिर से प्राप्त सूचना पर बुधवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि हम दोनों की मुलाकात स्कूल जाते समय रास्ते में होती थी और इंस्टाग्राम के माध्यम से एक दूसरे से बातचीत करने लगे तथा एक दूसरे को पसंद करने लगे। 18 अगस्त 2026 को रामनगर से हम और अजरा परवीन बनारस में घूमने निकले और अगले दिन मिर्जापुर घूमने निकल गए। मिर्जापुर में घूमने के दौरान ही हम लोगों को चाइल्ड हेल्पलाइन जनपद मिर्जापुर द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 137(2), 87 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 देवेन्द्र गुप्ता, उ0नि0 पंकज मिश्रा, का0 पवन कुमार गुप्ता,का0 धर्मेन्द्र कुमार, म0कां0 प्रिया आर्या आदि शामिल रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x