Follow us on

7स्थानों पर भूमि विवाद का निस्तारण किया गया।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेश के क्रम में राजस्व टीम बनाकर स्थल निरीक्षण कर पारदर्शी तरीके से विवाद का निस्तारण (समाधान) कर दिया गया। बताया जाता है। कि जिलाधिकारी गाजीपुर अनुपम शुक्ला के आदेश के क्रम में तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने राजस्व टीम बनाकर धारा 24 पत्थर गढ़ी स्थान खिजिरपुर, बेमूई, धारा 24 सीमांकन जगदीशपुर, धारा 116 कस्बा देवरिया, धारा 24 सीमांकन सबलपुर,, चकखान मोहम्मद, रामपुर फुफुआव में जमीनी विवाद का मौका मुआयना कर निस्तारण कराया गया। इस प्रक्रिया में राजस्व निरीक्षकों (RI), लेखपालों और संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। जिसके बाद पैमाईश कराकर विवाद का निस्तारण किया गया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश का शत प्रतिशत पालन करते हुए। राजस्व टीम बनाकर मौके पर पहुंचकर टीम द्वारा स्थल का सीमांकन व भौतिक सत्यापन कर अतिक्रमण/विवाद समाधान किया गया। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जा या अवैध निर्माण एवं भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। वर्मा ने बताया कि आपसी सहमति से पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर और सहमति बनाकर विवाद का हमेशा के लिए निस्तारण कराया गया। इसके साथ अवैध निर्माण हटना, पैमाइश के साथ हमेशा हमेशा के लिए जमीनी विवाद को सुलझाया गया। उक्त मौके पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, लेखपाल रूपेश रंजन सिन्हा सहित क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो कर्मी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x