Follow us on

72 वीं सीनियर नेशनल‌ बालीबाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का 4 जनवरी को होगा आगाज-बीरेन्द्र कंवर

Share this post:

वाराणसी — डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लैक्स सिगरा वाराणसी में 72 वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप की प्रतियोगिता का 4 जनवरी से आगाज होगा।यह बालीबाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता 4 जनवरी से शुरू होकर 11 जनवरी तक चलेगा। उक्त बातें भारतीय बालीबाल संघ के अध्यक्ष बीरेन्द्र कंवर ने सोमवार को डा. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लैक्स की तैयारियों का जायजा लेने के उपरान्त नगर निगम के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि महिला खिलाड़ियों के लिए डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के छात्रावास में ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर अशोक कुमार तिवारी जी उपस्थित रहेंगे।पुरुष खिलाड़ियों, अधिकारियों व अतिथियों के लिए प्रतियोगिता स्थल के निकट व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को रहने के लिए 500 होटल में कमरे एवं ऑफिशियल के लिए 200 कमरे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रदेश में लगभग 50 वर्ष बाद काशी पूर्वांचल में पहली बार आयोजित की जा रही है।इस बालीबाल प्रतियोगिता में 500 राष्ट्रीय,250 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और 20 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय ऑफिशियल रेफरी रहेंगे। बताया कि चैंपियनशिप प्रतियोगिता के सुचारू रूप से संचालन के लिए विभिन्न *कमेटियों* का गठन किया गया है, जिनकी अध्यक्ष और सदस्यों से विस्तृत चर्चा भी की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह चैंपियनशिप प्रतियोगिता ना केवल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगी बल्कि उत्तर प्रदेश में वॉलीबॉल को एक नई पहचान भी दिलाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान वीरेन्द्र कुमार कंवर के साथ साथ महासचिव रामानन्द चौधरी,आब्जर्वर रूद्र प्रताप सिंह,हिमांचल बालीबाल संघ के प्रो. जीतेन्द्र सिंह, सचिव सुनील तिवारी और आयोजन सचिव सर्वेश कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x