Follow us on

सांस्कृतिक संकुल में डीएम व डीजे ने कृषि विभाग के स्टाल का किया निरीक्षण 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट  में रविवार को विधिक सहायता एवं सेवा शिविर मे जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व जिला जज संजीव कुमार शुक्ला द्वारा कृषि विभाग के द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व जिला जज संजीव कुमार शुक्ला द्वारा कृषि विभाग के स्टाल पर किसानों को नि:शुल्क दलहन बीज मिनी किट एवं प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत जायद- 2026 में गन्ना अंत: फसली खेती हेतु उर्द एवं मूंग के नि:शुल्क बीज मिनी किट हेतु आनलाइन बुकिंग किया गया तथा ई-लाटरी के माध्यम से चयनित कृषकों को उर्दू एवं मूंग के बीज नि:शुल्क वितरित किए गए। इसके साथ ही सोलर लाइट ट्रैप कृषकों को अनुदान पर उपलब्ध कराया गया। यह हानिकारक कीटों को बिना रसायनो के रात में प्रकाश की ओर आकर्षित कर नष्ट करने का एक पर्यावरण अनुकूल और किफायती जैविक नियंत्रण उपकरण है। यह मुख्य रूप से तना छेदक, पत्तु लपेटक और विभिन्न इल्लियों को नियंत्रित करने के साथ-साथ कीड़ों के प्रकोप की निगरानी के प्रकोप की निगरानी में मदद करता है। जिससे कीटनाशकों का खर्च कम होता है। मृदा के स्वास्थ्य की जानकारी तथा संतुलित उर्वरक के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। खेत तालाब योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया एवं किसानों से योजनाओं के संबंध में संवाद भी किया गया तथा काशी जैविक उत्पाद से जुड़े एफपीओ के कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की गई।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x