काशी विद्यापीठ : तरंगिणी कला प्रदर्शनी के प्रतिभागियों को वितरित हुआ प्रमाण पत्र 

पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट

वाराणसी। ललित कला विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं चित्रकला विभाग महिला महाविद्यालय काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला कलाकारों की सात दिवसीय तरंगिणी कला प्रदर्शनी में रविवार को प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। ललित कला विभाग के आजाद कला दीर्घा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अमृता बनर्जी, नाट्य वेदा कॉलेज त्रिवेंद्रम केरला, डॉ. अवधेश कुमार सिंह आई.एफ.ए. इंस्टीट्यूट गंगापुर ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम संयोजिका प्रो. सरोज रानी ने बताया कि प्रदर्शनी को जनता के मांग पर एक सफ्ताह के लिए बढ़ा दी गई है। प्रदर्शनी पूर्वाह्न 11बजे से सायं 05 बजे तक अवलोकनार्थ हेतु खुली रहेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x