Follow us on

सीर गोवर्धनपुर डाफी, वार्ड नंबर 23 की दलित बस्ती में सीवर पाइपलाइन कार्य में गंभीर अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन

Share this post:

चंदन पाठक की रिपोर्ट

वाराणसीसीर गोवर्धनपुर डाफी, वार्ड नंबर 23 की दलित बस्ती में डाली जा रही सीवर पाइपलाइन के कार्य में भारी अनियमितताओं को लेकर आज क्षेत्रीय जनता ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगभग 100 मीटर लंबी सीवर पाइपलाइन बिना समुचित जल निकासी व्यवस्था के बिछा दी गई है, जिससे क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न होने की आशंका है।

बताया गया कि पाइपलाइन के दोनों किनारों को मालवा डालकर बंद कर दिया गया है, जिसके कारण उसमें न तो पानी का बहाव संभव है और न ही सीवर कनेक्शन जोड़ा जा सकता है। इतना ही नहीं, कई घरों के सामने सड़क को लगभग 4 फीट ऊंचा कर दिया गया है, जिससे पानी की प्राकृतिक निकासी का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो बरसात के समय लोगों के घरों में पानी भरने की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

स्थानीय नागरिकों द्वारा इस संबंध में सामान्य विभाग के जेई को लगातार शिकायत दी गई थी। उन्होंने आश्वासन भी दिया था कि पहले जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाएगी, उसके बाद ही पाइपलाइन डाली जाएगी। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए पाइपलाइन डालकर उसे मालवे से ढकने का कार्य लगातार जारी रखा गया।

क्षेत्रीय जनता की स्पष्ट मांग है कि—

पहले समुचित जल निकासी की व्यवस्था की जाए।

जो पाइपलाइन गलत तरीके से डाली गई है, उसे तत्काल उखाड़ा जाए।

कार्य को नियम-कानून और मानकों के अनुरूप पुनः कराया जाए।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अमन यादव (महानगर अध्यक्ष, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी), करण कुमार, बच्चे लाल भारती, कुंदन कुमार, सूरज, संतोष, जानकी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय जनता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights