Follow us on

बहुत ही गर्व की बात है कि ज़मानिया के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता ज़मानिया के खिलाड़ियों ने गाड़े सफलता के झंडे जीते पदकों के अंबार। उक्त सभी खिलाडी जमानियां स्थित द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षु रहे हैं। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 22 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप में ज़मानिया क्षेत्र के तीरंदाजों ने अपनी सटीकता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए। पदकों की झड़ी लगा दी है। इन खिलाड़ियों ने न केवल अपने-अपने विभागों का मान बढ़ाया। बल्कि ज़मानिया का नाम भी पूरे देश में रोशन किया है। पदक तालिका में ज़मानिया कर खिलाड़ियों का दबदबा प्रतियोगिता में विभिन्न अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस विभागों का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अमीषा चौरसिया (BSF) अमीषा ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण (Gold) और 2 रजत (Silver) पदक जीतकर अपनी टीम को मजबूती प्रदान किया। प्रशांत (Assam Rifles) प्रशांत ने सटीक निशाना साधते हुए। 2 रजत (Silver) और 1 कांस्य (Bronze) पदक अपने नाम किए। अपनी प्रतिभा को दिखाया। रोहित (ITBP) रोहित ने कड़ी चुनौती पेश करते हुए। 2 रजत (Silver) और 1 कांस्य (Bronze) पदक हासिल किया। ठीक उसी तरह मनीष दुबे असम राइफल्स में शानदार खेल दिखाते हुए। 1 रजत (Silver) पदक जीता। और अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पदक विजेताओं के अलावा नमिता वर्मा ने उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से और बलराम यादव ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया।

कोच सतीश दुबे ने। कहा कि इन युवाओं की सफलता ने यह साबित कर दिया है। कि ज़मानिया की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अनुशासन और कड़े अभ्यास के बल पर इन खिलाड़ियों ने आज राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और स्थानीय निवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नंदू दुबे, सचिव गाजीपुर तीरंदाजी संघ के अनुसार खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है, ऐसे हो भविष्य में भी बेहतर करते रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights