वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट
वाराणसी – अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ वाराणसी के जिलाध्यक्ष मनोज गोंड के नेतृत्व मे गोंड समाज के अमर शहीद नायक विजय प्रसाद गोंड का शहादत दिवस ग्राम सभा अईली सरैया नंबर एक मे गोंडी धार्मिक गोगो पुजा गोंड समाज के भुमक द्वारा करा के शहीद के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि समाज सेवी संजय कुमार गोंड प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ, जयपुर मुर्ति भण्डार ने कहा कि शहीद विजय प्रसाद गोंड अपने भारत देश की आन बान शान के लिए शहीद हो कर इतिहास के पन्नो मे स्वर्ण अक्षरो से अपना नाम लिखा गये शहीद के एक भाई विनोद प्रसाद गोंड फौजी,दुसरे भाई गुलाब प्रसाद गोंड उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग मे रह कर समाज की सेवा कर रहे है उन्होने अपने गोंड समाज को एकत्र होकर सामाजिक,राजनैतिक शैक्षिक मजबूती का आहवान किया साथ ही शहीद विजय प्रसाद गोंड के मांता,पिता व शहीद के एकलौते बेटा अंकित गोंड को अंग वस्त्र एवं माला पहना कर सम्मान किया उन्हे आश्वत किया कि शहीद आप का बेटा होने के साथ ही देश का बेटा था ऐसे बेटे पर सभी को गर्व है तत्पश्चात जिला अध्यक्ष मनोज गोंड ने मुख्य अतिथी को अंग वस्त्र एवं माला पहना कर स्वागत किया साथ ही अपने गोंड समाज को आपसी मतभेद भुल कर एकजुट होकर अपने संवैधानिक अधिकार के लिए एक साथ खड़ा होने का आह्वान किया संचालन राजकुमार राजू गोंड जिला महामंत्री ने किया शाहीद को पुष्प अर्पित करने मे मुख्य रुप से उपस्थित बंसु राम गोंड, गुलाब प्रसाद गोंड जो, विनोद प्रसाद गोंड, अमर नाथ गोंड, प्रमोद कुमार गोंड, संध्या गोंड छेदी गोंड, श्याम आश्रय गोंड, सुरेश राम गोंड, केशव प्रसाद गोंड, औधेश गोंड, कमलेश गोंड प्रधान, गोपाल गोंड, कृपाशंकर गोंड, मुसाफ़िर चौहान,विशाल गोंड,संतोष गोंड, विजय गोंड, अजय गोंड, प्रेम गोंड आदि लोग उपस्थित थे