Follow us on

कमर्शियल गैस पर रोक की खबर के बीच इंडियन गैस मैनेजर ने अफवाहों पर किया स्पष्टीकरण*

Share this post:

रविशंकर राय की रिपोर्ट 

वाराणसी।अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात की खबरों के बीच देश में गैस सप्लाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी क्रम में यह भी कहा जा रहा है कि भारत सरकार ने कमर्शियल गैस पर रोक लगा दी है और दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद तथा चंडीगढ़ जैसे कुछ शहरों में कई रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति में हैं।

इन खबरों के कारण आम जनता में यह आशंका भी बढ़ गई है कि कहीं घरेलू गैस की आपूर्ति पर भी असर न पड़े। इसी विषय में लंका क्षेत्र स्थित इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक अनुज मिश्रा से बातचीत की गई। उन्होंने स्पष्ट करते हुए बताया कि घरेलू गैस को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है और सोशल मीडिया पर फैल रही कई बातें केवल अफवाह हैं। उन्होंने कहा कि जो भी उपभोक्ता गैस बुकिंग करा रहे हैं, उन्हें निर्धारित समय के अनुसार अगले दिन तक गैस सिलेंडर की डिलीवरी दी जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान समय में घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और आम लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। एजेंसी की ओर से लगातार उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

हालांकि, जब उनसे यह पूछा गया कि जिन घरों में शादी-विवाह या बड़े कार्यक्रम हैं, उन्हें क्या व्यवस्था करनी चाहिए, तो उन्होंने कहा कि इस विषय में एजेंसी की ओर से विशेष व्यवस्था करना संभव नहीं है। यदि कमर्शियल गैस पर सरकार द्वारा किसी प्रकार की रोक लगाई गई है, तो ऐसे आयोजनों के लिए लोगों को स्वयं वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टि के किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और गैस आपूर्ति को लेकर अनावश्यक चिंता न करें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x