वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा बुधवार को ईटिंग डिसार्डर अवेयरनेस वीक के अंतर्गत जागरूकता प्रचार प्रसार के उद्देश्य से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ईश्वर शरण डिग्री कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. विवेकानन्द त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बताया कि ईटिंग डिसार्डर एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या है। जिसमें व्यक्ति की खाने की आदतें और असामान्य एवं और असंतुलित हो जाती हैं। इसका प्रतिकूल प्रभाव व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। जिससे चिंता, तनाव, उदासी, आत्मविश्वास में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा ऐसी स्थिति में व्यक्ति की सोचने और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी प्रभावित होती है, तथा भावनात्मक अस्थिरता बढ़ जाती है। इस समस्या की रोकथाम पर प्रकाश डालते हुए डा.त्रिपाठी ने बताया कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित समय पर भोजन, माइंडफुल ईटिंग अर्थात धीरे-धीरे और ध्यानपूर्वक भोजन करना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है। इस कार्यक्रम का संयोजन डा.अनुराग उपाध्याय ने संचालन डॉक्टर मृदुलता सिंह ने तथा डा.मीनाक्षी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रो. अनिल कुमार सिंह, डा. देवेश चंद्र के साथ-साथ विभाग के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किया।