Follow us on

बरेका कार्यशाला में गवर्नमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बीएलडब्लू की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

Share this post:

साक्षी सिंह की रिपोर्ट

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 13 मार्च 2026 को गवर्नमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बीएलडब्लू की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की छात्राओं ने अपने अध्यापकों के साथ बरेका कार्यशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को भारत के अग्रणी लोको उत्पादन इकाई बनारस रेल इंजन कारखाना में चल रही अत्याधुनिक तकनीक, नवाचार तथा लोको निर्माण की जटिल एवं रोचक प्रक्रियाओं से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना था।

छात्राओं ने लोको टेस्ट शॉप, लोको असेंबली शॉप, लोको फ्रेम शॉप तथा ट्रक मशीन शॉप का विस्तृत अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान उन्हें बताया गया कि किस प्रकार विभिन्न चरणों से गुजरते हुए एक आधुनिक विद्युत रेल इंजन का निर्माण किया जाता है तथा किस तरह उन्नत मशीनों, सटीक इंजीनियरिंग और कुशल मानव संसाधन के समन्वय से विश्वस्तरीय लोको तैयार किए जाते हैं।

कार्यशाला के विभिन्न सेक्शनों में छात्राओं ने लोको निर्माण से जुड़ी तकनीकों, गुणवत्ता परीक्षण और उत्पादन प्रक्रिया के बारे में गहरी रुचि के साथ जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने अनेक जिज्ञासाएं भी व्यक्त कीं।

यह भ्रमण छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ प्रेरणादायक भी रहा।

इस अवसर पर बरेका के जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार तथा गवर्नमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बीएलडब्लू के मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सौम्या शर्मा, डॉ. शुभलक्ष्मी त्रिपाठी एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कमलेश तिवारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x