वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक अधिवेशन व आवश्यक बैठक का रविवार को लोक निर्माण विभाग परिसर नदेसर वाराणसी में आयोजन किया गया।बैठक में द्विवार्षिक चुनाव कराने हेतु आम सदस्यों की सहमति बनी। समस्त चुनावी कार्यक्रम महामंत्री बीके तिवारी की निगरानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर–राजेश्वर पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष– ई0 आनन्द लाल,जिला मंत्री– जयराज बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष– बंशी लाल जायसवाल निर्विरोध निर्वाचित किये गये। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने एक दूसरे को हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने चुनावी अधिवेशन को सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने हेतु सुभाष सिंह को बधाई का पात्र बताया। चुनाव सम्पन्न कराने के उपरान्त निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश पेंशनर संघ के महामंत्री बीके तिवारी व मण्डल अध्यक्ष दीपेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने कहा कि हम अध्यक्ष पद का निर्वाहन करते हुए पेंशनर सदस्यों की समस्याओं व मांगों का निस्तारण कराने हेतु कंधे से कंधा मिलाकर जीतोड़ प्रयास करता रहूंगा। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया।तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाकर खुशी का इजहार किया।