Follow us on

बरेका में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 में सिविल,भंडार एवं डिपो की टीम बनी चैंपियन

Share this post:

अमलेश पटेल की रिपोर्ट

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बरेका खेल संघ के तत्वाधान में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज दिनांक 15/03/26 को इंजन डिवीजन और सिविल,भंडार एवं डिपो के बीच खेला गया जिसमे सिविल,भंडार एवं डिपो की टीम 38 रन से विजयी रही।

मैच से पहले मुख्य अतिथि वरिष्ठ आंकड़ा संसाधन प्रबंधक एवं सचिव, क्रिकेट,बरेका, श्री एस.के. सिंह, संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव,अन्य सदस्य, कर्मचारी परिषद श्री श्रीकान्त यादव, श्री मनीष कुमार सिंह एवं श्री सुशील कुमार सिंह ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सिविल,भंडार एवं डिपो की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 168 रन बनायी जिसमें अमित कुमार सिंह ने 51 रन, लक्ष्मी शंकर ने 30 रन, अमित कुमार ने 22 रन, मुन्ना यादव ने 19 रन और आनन्द वार्ष्णेय ने 12 रनों का योगदान दिया।

इंजन डिवीजन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बालाजी एवं रवि प्रजापति ने दो-दो विकेट और मृत्युन्जय सिंह ने एक विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंजन डीविजन की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर केवल 130 रन ही बना सकी। इंजन डिवीजन की तरफ से मृत्युन्जय सिंह ने 38 रन, शिवलाल यादव ने 24 रन, संतोष कुमार ने 18 रन और दिनेश यादव ने 16 रन बनाए। सिविल,भंडार एवं डिपो की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जगदीश्वर सोरेन,सुनीत कुमार, अमित कुमार, प्रशान्त और आनन्द वार्ष्णेय ने एक-एक विकेट लिए।

मैच के दौरान उपस्थित दर्शकों ने खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन करते हुए वातावरण को रोमांचक बनाए रखा।

मैच के उपरान्त संयुक्त सचिव, कर्मचारी परिषद श्री प्रदीप कुमार यादव द्वारा “प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार सिविल, भण्डार एवं डिपो के कप्तान अमित कुमार को दिया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी,कर्मचारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x