दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
*वाराणसी* – लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव को समाज सेवी सुबेदार ने पत्र लिखकर बनारस जिले के बुजुर्ग किसान जो रोग से पीड़ित के लिए गुहार लगाई।
समाज सेवी सुबेदार यादव जो कि वाराणसी जिले के राजातालाब तहसील महनाग गांव के मूल निवासी हैं।ने पत्र के माध्यम से संसद दल के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव से देश के करोड़ों बुजुर्गो को स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आयुष्मान कार्ड में संशोधन करने के लिए संसद भवन नई दिल्ली में चर्चा करने के लिए निवेदन किए हैं। समाज सेवी बिते दिनों प्रधानमंत्री कार्यालय अपने माता-पिता के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आयुष्मान कार्ड से इलाज के लिए गुहार लगाई। समाज सेवी के माता सोमारी देवी जिनका उम्र लगभग 75 वर्ष हैं। जिनको आंख से दिखाई देना बंद हो गया था जिसको लेकर सुबेदार यादव डाक्टर से मिलें लेकिन डाक्टर कहते हैं कि आपके माता के आंख में रेटीना में दिक्कत हैं 20 हजार का दो इंजेक्शन लगेगा। सुबेदार यादव ने डाक्टर से निवेदन किए कि आयुष्मान कार्ड से इलाज कर दीजीए डाक्टर बोलें इसके लिए सरकार आयुष्मान कार्ड से इलाज एलाऊ नहीं किया है। बुजुर्ग दम्पति आंख के इलाज हेतु दर दर भटक रहे हैं। इसका एक और उदाहरण पेश करते हुए समाज सेवी बता रहे हैं कि मेरे फुफा जिनका नाम बाबूराम यादव जो कि वाराणसी जिले के पिंडरा तहसील छिऊलियां गांव के मूल निवासी हैं जिनके शरीर में लकवा हैं जो अपने इलाज के लिए अपनी पांच बिस्सा जमीन बेच दिए जबकि उनका आयुष्मान कार्ड बना हैं जिसपर कोई इलाज नहीं कर रहे हैं डाक्टर मना कर रहे हैं कि आयुष्मान कार्ड से सरकार एलाऊ नहीं किया है। ऐसे न जाने कितने लाख बुजुर्ग किसान अपने स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं एसे में बुजुर्गो को सरकार के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड से काफी उम्मीद जगी थी लेकिन जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य हेतु किसी को लाभ नहीं मिल पा रहा है। तो बुजुर्गो का आयुष्मान कार्ड बनने से क्या फायदा।बुजुर्ग किसान के पीड़ा को साझा करते हुए मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं कि आयुष्मान कार्ड से मेरा इलाज हो इसके लिए संसद भवन नई दिल्ली में आयुष्मान कार्ड पर चर्चा करें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव जिससे भारत सरकार आयुष्मान कार्ड में संशोधन करने के लिए बिचार बनाएं जिस पर देश के लाखों बुजुर्गो को स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आयुष्मान कार्ड से बुजुर्गो के लिए सभी प्रकार से जांच और इलाज शुलभ हो सकें।
बुजुर्गो का भी जीवन खुशहाल और समृद्ध हो सकें