Follow us on

सामने घाट पर नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

Share this post:

चीफ एडिटर विजय प्रजापति की रिपोर्ट

 गंगा स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत

वाराणसी (काशीवार्ता)। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय के तत्वावधान में 16 से 31 मार्च तक आयोजित गंगा स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत सोमवार को सामने घाट पर गंगा सफाई अभियान के साथ हुई। नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने आमजन के साथ स्वच्छता का संकल्प लेकर गंगा तट की सफाई की और लोगों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान स्वयंसेवकों ने राष्ट्रध्वज, स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियों और कपड़े के झोलों के साथ सामने घाट क्षेत्र में पदयात्रा भी निकाली। अभियान के दौरान गंगा तट पर लोगों द्वारा विसर्जित कपड़े, पॉलिथीन में भरी पूजन सामग्री, तस्वीरें और अन्य कचरे को निकालकर साफ किया गया।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि 16 से 31 मार्च तक चलने वाले गंगा स्वच्छता पखवाड़े के दौरान गंगा प्रवाह वाले सभी राज्यों में गंगा संदेश यात्रा, स्वच्छता श्रमदान, गोष्ठी, प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता, वृक्षारोपण और जागरूकता रैलियों जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान में महेंद्र तिवारी, श्वेता सिंह, चंद्रशेखर बिष्ट, रविबाला सिंह, डब्ल्यू सिंह, राम सिंह, अवधेश सिंह, विश्वकर्मा और दीपा सहित कई स्वयंसेवक शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x