सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। माह ए रमजान की आखरी अलविदा (जुम्मा) के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर अपने मय पुलिस कर्मियों के संग बाजार होते सभी मस्जिद स्थानों का पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पैदल गस्त करते सुभान हॉन टोली मोहल्ला स्थित हुसैनी मस्जिद पहुंचकर स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। और सभी से नव रात्रि एवं ईद उल फ़ित्र के अवसर पर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पुलिस कर्मी अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बाजारों और भीड़ वाली जगह आदि स्थानों पर, जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो। वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने तथा स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से चैकिंग करें। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने कहा कि पुलिस का पैदल गश्त आपसी भाईचारगी बनाए रखने के साथ शांति-व्यवस्था बनाए बना रहे। इसके साथ कानून का डर कायम करने और आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए किया जाता है। नागर ने कहा कि कोतवाली पुलिस की मौजूदगी से नागरिकों, विशेषकर नमाज़ियों को सुरक्षित माहौल का अनुभव करना है। उन्होंने कहा कि पैदल गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस गलियों और बाजार में सीधे संपर्क में रहते हैं। जिससे शरारती या असामाजिक तत्वों पर त्वरित नजर रखी जा सकती है। रामसजन नागर ने बताया कि मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास के रास्तों का निरीक्षण किया गया। ताकि नमाज़ के समय किसी भी प्रकार की बाधा न आए। धर्म गुरुओं और शांति समिति के सदस्यों से संवाद किया गया। ताकि आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहे। नागर ने कहा कि प्रशासन की मानक सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। ताकि त्योहारों और धार्मिक अवसरों पर शांतिपूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।