चीफ एडिटर विजय प्रजापति की रिपोर्ट
वाराणसी। धर्म नगरी काशी की सकरी गलियों में विद्यमान सभी मंदिरों का अपना एक विशेष महत्व है। इन मंदिरों की सूची में शीर्ष पर विद्यमान प्राचीन श्री बनकटी हनुमान मंदिर में आयोजित होने वाले अनुष्ठान सदैव चर्चा में रहते हैं। इन धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 27 मार्च को श्री बनकटी हनुमान मंदिर में प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उक्त कार्यक्रम के संबंध में संपूर्ण जानकारी दिवाकर मिश्र (पुजारी राम मंदिर) द्वारा दी गई। आयोजन समिति द्वारा सभी धर्म प्रेमी भक्तों से विनम्र निवेदन किया गया की वे इस पावन अवसर पर अपनी आधिकाधिक उपस्थिति दर्ज कराकर अपने जीवन को सफल बनाएं।
Post Views: 16