Follow us on

दशाश्वमेध पुलिस ने श्रद्धालुओं से दर्शन कराने हेतु मनमाने धन वसूलने पर नौ को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — विश्वनाथ मंदिर परिसर में दलालों द्वारा पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के नाम पर मनमाने धन वसूलने वाले नौ अभियुक्तों को एसीपी दशाश्वमेध डा.अतुल अंजान त्रिपाठी के निर्देश पर सीसी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर गेट नम्बर दो से गिरफ्तार किया गया।आरोप है कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त श्रद्धालुओं से वाराही देवी मंदिर व श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में सुगम दर्शन कराने के नाम पर बाहर से आने वाले पर्यटकों व दर्शनार्थियों से दुर्व्यवहार व धन लाभ अर्जित किया गया।सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर भा0द0वि0 की धारा 170,126,135 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों मे क्रमशः शुभम साहनी पुत्र लाल बहादुर साहनी निवासी कोनिया, संजय कसेरा पुत्र रतनलाल कसेरा निवासी हुकुलगंज पाण्डेयपुर, प्रशांत सेठ पुत्र बच्चे लाल सेठ निवासी अगस्त कुंडा दशाश्वमेध, मिथिलेश मिश्रा पुत्र शारदा प्रसाद मिश्रा निवासी जद्दू मंडी लक्सा, लकी पाण्डेय पुत्र ज्योति पाण्डेय निवासी कजाकपुरा आदमपुर, गणेश साहनी पुत्र कल्लू साहनी निवासी मलहिया टोला रामनगर, अमन यादव पुत्र अशोक यादव निवासी बघाड़ा भेलूपुर, राहुल पुत्र नत्थू निवासी पीली कोठी आदमपुर, वेश बाजपेई पुत्र सन्तोष बाजपेयी निवासी टेढ़ी नीम दशाश्वमेध के नाम शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अनुजमणि तिवारी चौकी प्रभारी दशाश्वमेध, उ0नि0 विजय कुमार सिंह, उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव, उ0नि0 शुभम सिंह, उ0नि0 रवि सिंह,का0 देवेन्द्र प्रताप सिंह,का0 राजन सिंह,का0 रविप्रकाश,का0 देवेन्द्र यादव,का0 सचिन राव आदि शामिल रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x