जूही श्रीवास्तव की रिपोर्ट
ईरान पर हमले की साजिश का आरोप, अमेरिका ने बढ़ाई सैन्य तैनाती
मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है, जहां अमेरिका ने ईरान पर अपने ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार खुफिया रिपोर्ट में ईरान समर्थित समूहों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। इसके बाद अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में अतिरिक्त युद्धपोत और लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं। दूसरी ओर ईरान ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए चेतावनी दी है कि किसी भी आक्रामक कदम का कड़ा जवाब दिया जाएगा। इस बढ़ते तनाव से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता गहराने लगी है।
Post Views: 32