Follow us on

अश्वनी चौहान बने समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ वाराणसी के जिलाध्यक्ष 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से ग्राम भट्ठी लोहता वाराणसी निवासी अश्विनी चौहान को समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ वाराणसी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अश्वनी चौहान पिछले कई वर्षों से बिरहा के माध्यम से पार्टी के नीतियों का प्रचार प्रसार करते रहे हैं। इनके मनोनयन पर जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, महासचिव आनन्द मौर्य, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, मनीष सिंह, गोपाल यादव, पखण्डी बिन्द, दिनेश यादव गायक, सतीश छोटू, अनूप नट, कमला कान्त प्रजापति, रमापति राजभर आदि लोगों ने बधाई दिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x