Follow us on

काशी विद्यापीठ : ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ के प्रचार अभियान के अन्तर्गत ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ 15 अप्रैल को

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट 

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ के प्रचार अभियान के अन्तर्गत ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ 15 अप्रैल को पूर्वाह्न 10:30 बजे से आयोजित है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने बताया कि पदयात्रा विश्वविद्यालय परिसर स्थित पंत प्रशासनिक भवन के सामने आजाद चौराहे से गेट नं-02 से होते हुए ऐतिहासिक स्मारक भारत माता मन्दिर तक जायेगी। पदयात्रा में मुख्य अतिथि दर्शना सिंह, संसद सदस्य, राज्य सभा, विशिष्ट अतिथि पूनम मौर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत, वाराणसी एवं नीलू मिश्रा, स्वीप एम्बेस्डर, निर्वाचन आयोग, वाराणसी सम्मिलित होंगी। पदयात्रा में विश्वविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। विशेष रूप से अध्यापक/कर्मचारी महिला सदस्य/छात्राओं की अधिकतम भागीदारी अनिवार्य है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x