Follow us on

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा न्यायिक अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई

Share this post:

ब्यूरो चीफ रूपाली सिंह की रिपोर्ट

सोनभद्र 15 अप्रैल 2026 दीवानी न्यायालय परिसर रॉबर्ट्सगंज में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा 10 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सभी न्यायिक अधिकारियों को माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्मृति पत्र एवं अंग वस्त्रम देकर भव्य विदाई दी गई!            विदाई के अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश (पोस्को) श्री अमितवीर सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं से मिला सम्मान न्यायिक अधिकारियों के लिए अविस्मरणीय होता है। सभागार में अधिवक्ताओं की उपस्थिति व आप लोगों से मिला स्नेह बता रहा है कि स्थानांतरित अधिकारियों ने पूरे मनोयोग से कार्य किया है। यह मेरे लिए सुखद अनुभूति है। 

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री आलोक यादव जी ने कहा हमारे कार्यकाल मे आप सभी का सरलता, नम्रता, सहयोगी भावना और कानून का पूर्ण उपयोग में सक्षमता के लिए याद किया जायेगा ।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सिंह, पूर्व अध्यक्षगण जगजीवन सिंह एडवोकेट व श्याम बिहारी यादव एडवोकेट, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती बिंदु यादव एड महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एड समेत अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया और फूलों का हार पहनाया। इस अवसर पर राजेश कुमार यादव एड , उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा एड कामता प्रसाद यादव एड, रियाज़ खान एड ,प्रदीप कुमार मौर्य एड,राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष द्वारिका नाथ नगर एड, रामगुल्ली यादव हरिद्वार एड, विनीता एड भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x