Follow us on

सी.बी.एस.ई. ने दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के चेहरे पर बिखरी मुस्कान

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। सी.बी.एस.ई. ने दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के चेहरे पर बिखरी मुस्कान। जिसमें हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त किया है। स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली (1)अनन्या सिंह 94,6 क्लास बी, (2)शिवम यादव 92, प्रतिशत ए , इसके साथ ही (3)रौनक प्रजापति 91 %, बी रहे। विद्यालय के कुल 3 छात्र छात्राओं ने 90 % से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्र छात्राओं की सफलता से पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। तथा उन्हें इस कामयाबी के लिए बधाई दी गई। विद्यालय के संस्थापक डॉ रामउग्रह सिंह यादव प्रबंधक प्रकाश यादव ने सफल छात्र छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत और उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक डॉ रामउग्रह सिंह यादव ने सफल छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। प्रबंधक प्रकाश यादव ने छात्र छात्राओं की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए। उनके माता-पिता के सहयोग और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्र छात्राओं और शिक्षकों के परिश्रम, लगन और समर्पण की प्रशंसा करते हुए। कहा कि आने वाले वर्षों में और भी बेहतर परिणाम मिलेंगे, बस इस निरंतरता को बनाए रखने की आवश्यकता है। सम्मान समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x