दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गुप्त, आज अखबार के सिटी चीफ दीनबंधु राय और सांध्य दैनिक काशीवार्ता के प्रबंध निदेशक सुशील सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान काशी के पत्रकारों के हितों और चिकित्सा, आवास सहित अन्य विषय पर बात की। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार पत्रकारों के हितों को लेकर गंभीर है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संघ की *वार्षिकी* भेंट की और ‘बदलती काशी’ पर आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम के लिए आमंत्रण भी दिया।
Post Views: 11