वाराणसी कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
बुधवार की शाम पैदल गस्त के दौरान शिवपुर थाने के कांस्टेबल संजीत कुमार शर्मा को लालजी कुआं के समीप एक मोबाइल फोन सड़क किनारे गिरा मिला। उसके कुछ ही देर बाद मोबाइल मालिक राजा बाजार नदेसर अमन कुमार ने किसी दूसरे नंबर से फोन किया तब उन्हें पुलिस के पास मोबाइल होने की जानकारी हुई । जिस पर थाने के उप निरीक्षक रनबीर कुमार ने मलिक को थाने बुलाया और उसे मोबाइल सौंपा।
मोबाइल मालिक अमन कुमार ने कि मोटरसाइकिल से शिवपुर बाजार से घर लौटते समय उनका मोबाइल कहीं गिर गया था जिसे लेकर वह बहुत चिंतित थे ।पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा। पुलिस के इस कार्यशैली की क्षेत्र के लोगों ने जमकर तारीफ की।
Post Views: 6