सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। एन एच 24 स्थित दिलदारनगर को जाने वाली पांडेय मोड़ के पास एक बार फिर यातायात व्यवस्था की पोल खुल गई। गुरुवार की सुबह 7.30.पर एकाएक तीनों दिशा से बड़े वाहनों के साथ छोटे वाहनों के चलते लंबी कतार लगने के कारण भीषण जाम में राहगीर फंसे रहे। जम से छुटकारा दिलाने के लिए एक बार नहीं कई बार समाचार के माध्यम से पांडेय मोड़ तीन मोहानी के पास ओवरब्रिज बनवाने के लिए सांसद विधायक तक ध्यान आकृष्ट कराया गया। लेकिन सुनवाई तो दूर रही। जाम निजाद दिलाने के लिए किसी तरह की कोई पहल नहीं किया गया। जिसके कारण आएदिन राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आएदिन जाम से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। जिसके चलते दूर दराज को जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रह जाते है। यहां तक कि गुरुवार की सुबह सड़क पर जाम के चलते स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग, मरीजों को लेकर जा रहे। वाहन चालक और आम नागरिक सबसे अधिक परेशान नजर आए। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर कस्बा स्थित एन एच 24 सड़क पांडेय मोड़ के पास बढ़ते ट्रैफिक दबाव के मुकाबले यातायात व्यवस्था पूरी तरह नाकाफी साबित हो रही है। तीन मोहानी के साथ चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की कमी और अव्यवस्थित वाहन संचालन के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती रहती है। अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी, माहिर कमाल अंसारी, अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के अध्यक्ष इजहार खान, व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अमन खान गांधी, वीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार निगम, उमेश सिंह कुशवाहा, हेमंत कुमार यादव सहित आदि लोगों ने बार बार भीषण जाम से छुटकारा दिलाने के लिए रेलवे बाईपास फाटक के पास ओवरब्रिज एवं पांडेय मोड़ के निर्माण कराने के लिए जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया। लेकिन अबतक सुनवाई तो दूर रही निर्माण के लिए कार्यवाही नहीं हुई।