दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी हत्याकांड में ‘लेडी सिंघम’ का कहर: DCP नीतू कादयान मैदान में, 5 आरोपी रडार पर!
काशी दीप विजन की सच्ची खबर पक्की नजर ✍️*
*वाराणसी |* गोमती जोन में *मनीष सिंह* की निर्मम हत्या के बाद पूरा इलाका उबाल पर है, लेकिन अब इस केस की कमान संभाल ली है वाराणसी पुलिस की सख्त और तेजतर्रार अधिकारी *‘लेडी सिंघम’ डीसीपी नीतू कादयान* ने—और हालात तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं
*डीसीपी नीतू कादयान* अपने सख्त तेवर और जीरो टॉलरेंस नीति के लिए जानी जाती हैं। जैसे ही मामला सामने आया, उन्होंने खुद मोर्चा संभाल लिया।
*एडीसीपी नृपेंद्र कुमार* के साथ मिलकर उन्होंने स्पेशल टीमों का गठन किया और *फरार 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी* जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, *कई ठिकानों पर एक साथ दबिश* देकर आरोपियों की घेराबंदी की जा रही है—किसी भी वक्त बड़ी गिरफ्तारी हो सकती है।
*इलाके में गुस्सा, सख्त कार्रवाई की मांग*
हत्या की घटना के बाद से स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार में जबरदस्त आक्रोश है।
लोग खुलेआम *‘बुलडोजर एक्शन’* और *‘एनकाउंटर’ की मांग* कर रहे हैं।
बाबा का बुलडोजर कब चलेगा?”* —यह सवाल अब हर गली-चौराहे पर गूंज रहा है।
*राजनीतिक कनेक्शन पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने मामले को और तूल दे दिया है।
कुछ आरोपियों के सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ दिखने के बाद राजनीतिक संरक्षण की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि पुलिस ने साफ कहा है— *“कानून के आगे कोई रसूख नहीं चलता, हर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।”
👍नीतू कादयान: नाम ही काफी है
*‘लेडी सिंघम’* के नाम से मशहूर *डीसीपी नीतू कादयान* का रिकॉर्ड पहले भी बेहद सख्त रहा है।
अपराधियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई तेज, सटीक और बिना दबाव के होती है—यही वजह है कि उनके मैदान में उतरते ही अपराधियों में खौफ साफ देखा जा रहा है।
फिलहाल पूरे शहर की नजर इस केस पर टिकी है।
अब देखना यह है कि ‘लेडी सिंघम’ का अगला वार कब और कितना बड़ा होता है…