Follow us on

लेडी सिंघम’ का जलवा: डीसीपी नीतू काद्दयान के निर्देश में दबोचे गए हत्यारों के मददगार

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                    वाराणसीलेडी सिंघम’ का जलवा: डीसीपी नीतू काद्दयान के निर्देश में दबोचे गए हत्यारों के मददगा

*वाराणसी* गोमती जोन पुलिस ने अपनी कार्य कुशलता और प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीसीपी (गोमती जोन) *नीतू काद्दयान* जिन्हें जनता उनके सख्त तेवरों के कारण ‘ *लेडी सिंघम* ‘ के नाम से भी जानती है, और एडसीपी *नृपेंद्र कुमार* की रणनीति का असर धरातल पर दिखने लगा है। मनीष सिंह हत्याकांड के फरार आरोपियों को संरक्षण देने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सड़क विवाद में हुई थी हत्या

वाराणसी के थाना फूलपुर अंतर्गत सड़क दुर्घटना के बाद उपजे विवाद में मनीष सिंह की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य अपराध के बाद मुख्य आरोपी फरार थे। डीसीपी नीतू काद्दयान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम को सख्त निर्देश दिए थे कि अपराधियों और उन्हें पनाह देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए।

पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी

आज दिनांक 03.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर फूलपुर पुलिस टीम ने घमहापुर के पास से किशन कुमार, आशीष कुमार, अजय कुमार, प्रदीप भारद्वाज और शिव मोहन राजभर को गिरफ्तार किया। इन पर आरोप है कि इन्होंने हत्यारों को छिपने के लिए जगह और संसाधन उपलब्ध कराए थे।अपराध और अपराधियों के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। साक्ष्य मिटाने या अपराधियों को बचाने वालों के खिलाफ भी उतनी ही कठोर कार्रवाई की जाएगी

*सराहनीय रही पुलिस टीम की भूमिका*

इस सफल ऑपरेशन में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा रितेश कुमार राजित राम यादव और कांस्टेबल रूपचन्द्र सरोज व अक्षय कुमार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। पुलिस ने अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। गोमती जोन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x