Follow us on

वर्षों से चल रही जमीनी विवाद का समाधान राजस्व कर्मियों द्वारा नापी कराकर निस्तारण कराया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के मौजा रघुनाथपुर आराजी नंबर 604 के उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक के निर्देश के अनुपालन में नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, कानूनगो नसीमुल्ला, लेखपाल सुभाष चन्द्र, संतोष यादव, रविन्द्र यादव के साथ कोतवाली पुलिस बल के साथ पैमाईश कराकर तथा मौके पर पत्थर गडी कराकर जमीनी विवाद जैसे समस्या का समाधान कराया। बताया जा रहा है। कि उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक के निर्देश के अनुपालन में तथा तहसीलदार राम नारायण वर्मा के कुशल निर्देश के तहत वर्षों से चली आ रही जमीनी विवाद को पैमाईश कराकर मौके पर पत्थर गढ़ी कराकर शनिवार को निस्तारण कराया गया। सालों से चली आ रही जमीनी विवाद की निस्तारण होने से आसपास के मौजूद ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया। बताया जा रहा है। कि विकास खंड अंतर्गत ग्राम मौजा रघुनाथपुर में कई सालों से जमीनी विवाद चलता रहा। जिसके निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुुंची और जमीन विवाद की पड़ताल कर उसका निस्तारण भी कराया गया।

शनिवार को समाधान के अंतर्गत राजस्व, पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराया। जिसमें नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, कानूनगो नसीमुल्ला, लेखपाल और पुलिस बल टीम शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x