Follow us on

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर को जाम एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य

Share this post:

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर को जाम एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्यसे थाना पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हैदराबाद गेट क्षेत्र में चितईपुर थाना पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।

अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम ने किया। इस दौरान चौकी प्रभारी विवेक शुक्ला, उपनिरीक्षक राकेश सिंह एवं हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह भी मौजूद रहे।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई मोटरसाइकिल चालकों का चालान किया गया, वहीं कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। इसके अतिरिक्त सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों को भी पुलिस द्वारा सख्त चेतावनी देते हुए अपने निर्धारित सीमा क्षेत्र में रहने एवं यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न न करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने, सड़क पर दुकान लगाने एवं यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान लोगों से यातायात नियमों का पालन करने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x