वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ पुरोधा स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के संरक्षक सोनार धर्म चंद्र वर्मा के निधन पर स्वर्णकार समाज द्वारा शनिवार को शोक व्यक्त किया गया। शनिवार को ठठेरी बाजार स्थित रवि सर्राफ के प्रतिष्ठान पर उनके सम्मान में आयोजित शोक सभा में समाज के गणमान्य लोगों, पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत व्यक्तित्व ने जीवन भर समाज की एकता, सेवा एवं सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सरल स्वभाव नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। उनका कहना था की सोनार जाति में पैदा हुए लोग भले ही टाइटल कुछ भी लगाए पर अपने नाम के आगे सोनार जरूर लिखें। शिवाला निवासी धर्मचन्द्र वर्मा का बुधवार को 72 वर्ष की अवस्था मे निधन हो गया था। सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया गया और लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की गयी। इस मौके पर रवि सर्राफ, सरिता सर्राफ, दयाशंकर सेठ, कमलेश चंद्र वर्मा, किशोर कुमार सेठ, रौनी वर्मा, विष्णु दयाल सेठ, कमल कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह, कृष्ण कुमार सेठ, किशन सेठ, शंकर सेठ, मोहित सोनी, इंद्रजीत सिंह, साहिल सोनी आदि उपस्थित रहे।
फोटो -05- आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना करते स्वर्णकार समाज के लोग