Follow us on

एपेक्स हॉस्पिटल में मातृ दिवस पर निःशुल्क बीएमडी जाँच एवं फिजियो प्रशिक्षण

Share this post:

राजेश दुबे की रिपोर्ट                        वाराणसीअंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी द्वारा चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता एवं वरिष्ठ जोड़ एवं स्पाइन सर्जन डॉ स्वरूप पटेल के दिशा निर्देशन में निःशुल्क बोन मिनरल डेनसिटी टेस्ट (BMD) एवं फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की, कुल 130 ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर का उद्देश्य 40 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं में बढ़ रही ऑस्टियोपोरोसिस एवं ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना तथा कमर, घुटने एवं जोड़ों के दर्द के लिए समय रहते हड्डियों की जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना था।

विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को हड्डियों की मजबूती, जोड़ों के दर्द से बचाव एवं एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ यूके सिंह के दिशा-निर्देशन में नियमित व्यायाम प्रशिक्षण दते हुए उसके महत्व की जानकारी दी गई। हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समय पर परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x