पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट
वाराणसी। मार्कण्डेय महादेव मंदिर के गोस्वामी प्रबंध समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरि को विश्व हिंदू महासंघ द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंगी गिरि का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से विनोद नाथ यति,उमेश गिरि,गौरव गिरि,अतुल राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बजरंगी गिरि ने कहा कि यह पद प्राप्त कर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ एवं उत्तर प्रदेश संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है,उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
Post Views: 23